Kartik oraon health tips, example-fitness, beauty, health tips ki jaankari hindi Mai

Breaking

शनिवार, 20 जून 2020

नारियल पानी क्या है-What is this coconut water

                      नारियल पानी के फायदे


                          😭😭😭😭😭😭😭😭

भूमिका:-क्या आपने कभी रास्ते में रुक कर नारियल पानी पिया है, हां, मैं जानता हूं कि आप सब ने नारियल का पानी अपने जीवन काल में एक ना एक बार जरूर पिया होगा. नारियल का पानी हर प्रकार के बाजार में देखने को मिलेंगे. तो हम लोग आज नारियल पानी के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करेंगे, नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंट एवं पोषक तत्व पाए जाते हैं. नारियल का पानी हमें स्वस्थ एवं अंदर से मजबूत करता है, नारियल के पानी में विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जब हमारे देश में गर्मी का मौसम आता है, तब हमें अनेक तरह की बीमारियां भी हो जाती है, गर्मी के कारण हमें अधिक थकान होने लगती है, यदि गर्मी के दिन में नारियल का पानी का सेवन किया जाए, तब हमें अधिक लाभ होते हैं. नारियल पानी में मिनरल्स  अधिक पाया जाता है. नारियल पानी पीने से हमें ताजगी का एहसास होता है. नारियल पानी वजन घटाने में भी मदद करता है, नारियल पानी हमें अनेक तरीके समस्याओं से भी आराम दिलाता है, तो आइए चलते हैं अपने नए सफर की ओर:-


नारियल का पानी , नारियल पानी एंटी ऑक्सीडेंट गुण है, नारियल पानी के निम्नलिखित फायदे.

नारियल का पानी



(1) गर्भावस्था में मदद करता है:-जब हमारे घरों में कोई महिलाएं गर्भवती हो जाती है, तब हमें गर्भवती महिलाओं को अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है, गर्भावस्था में नारियल का पानी गर्भवती महिलाओं को अवश्य पीना चाहिए, क्योंकि नारियल पानी पीने से गर्भवती महिलाओं को जरूरी पोषण मिल जाता है, आप लोगों को हरे नारियल का प्रयोग अधिक करना चाहिए, क्योंकि भूरे रंग के नारियल में कब्ज होने की समस्या आ जाती है, इसलिए हरे नारियल का पानी ही पीना चाहिए, यदि किसी गर्भवती महिलाओं को नारियल का पानी पीना अच्छा नहीं लगता है, तब उसे नारियल का पानी नहीं पीना चाहिए, नारियल का पानी भी अधिक मात्रा में ना करें, नारियल का पानी हमेशा कम मात्रा में करें, नहीं तो नुकसान हो जाएगा,




(2) वजन कम करने मै मदद करता है:-हम जानते हैं, कि हम वजन को आसानी से बढ़ा सकते हैं, लेकिन आसानी से वजन को कम नहीं कर सकते हैं, इस दौरान हम वजन कम करने के लिए तरह तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, ऐसा करने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, एवं हम बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, यदि आप रोजाना नारियल पानी का सेवन करें तो आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा, नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा कम होती है, नारियल पानी में बायो एक्टिव एंजाइम भी पाया जाता है, नारियल पानी हमारे पाचन तंत्र मजबूत  करता है,




(3) नारियल पानी गर्मी में तो जरूर पीना चाहिए:-दोस्तों आप लोग गर्मी के मौसम में अनेक तरह तरह की ड्रिंक का सेवन करते होंगे,पर आप लोगों को नारियल का पानी का ही सेवन करना चाहिए, नारियल पानी हमारे शरीर को ठंडक एवं शीतलता प्रदान करता है.




(4) इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है:-क्या आप भी अपने अंदर इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं, तब आपको नारियल का पानी रोजाना पीना चाहिए. नारियल का पानी हमें अलग तरह की बीमारी से बचाता है. नारियल का पानी शरीर में कभी पानी की कमी नहीं होने देता है. नारियल पानी में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. नारियल का पानी हमें ऊर्जावान बनाए रखता है.





(5) कील- मुहांसों से आराम दिलाता है:-आप जानते हैं कि समय के साथ हमारे चेहरे पर कील मुहांसों का आना एक आम बात है, गर्मी के मौसम में टैनिंग एवं सनबर्न की समस्या आ जाती है, इस दौरान हमें नारियल का पानी पीना चाहिए, नारियल का पानी हमें आराम दिलाता है,





(6) उल्टी और दस्त में आराम:-हम लोग को कभी ना कभी दोस्त एवं उल्टी आ जाती है, उल्टी और दस्त का आना हमारे पाचन क्रिया का कमजोर होना है, पाचन क्रिया कमजोर होने के कारण हम खाना को जल्दी नहीं पचा पाते हैं एवं जल्दी ही कमजोर एवं बीमार हो जाते हैं, यदि नारियल पानी का सेवन किया जाए, तब इन सब समस्याओं से आराम मिल सकता है.





(7) बुखार में आराम देता है:-यदि हम लोग को गर्मी के दिनों में किसी भी व्यक्ति को बुखार आ जाए, तो उस व्यक्ति को हल्के मात्रा में नारियल का पानी पीना चाहिए, नारियल के पानी में पोषक तत्व अधिक पाया जाता है, यही पोषक तत्व हमारी कमजोरी को दूर करने का काम करता है.





(8) नारियल पानी एंटी ऑक्सीडेंट है:-आप सब जानते हैं कि नारियल का पानी एक एंटीऑक्सीडेंट है, यदि किसी भी व्यक्ति की हृदय एवं किडनी जैसी गंभीर बीमारी है-तो उस व्यक्ति को नारियल का पानी रोजाना पीना चाहिए, ऐसा करने से हमारी फ्री रेडिकल्स सेल्स खत्म हो जाती है, एवं हम लोग गंभीर बीमारी से बच जाते हैं.





(9) डायबिटीज में आराम देता है:-जो व्यक्ति नारियल का पानी रोजाना सेवन करता है उसे डायबिटीज की समस्या नहीं होती है, नारियल का पानी हमारे ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, इंसुलिन हार्मोन की कमी के कारण ही हमें डायबिटीज रोग हो जाता है, नारियल का पानी सरकुलेशन बढ़ाने का काम करता है, नारियल पानी में मैग्नीशियम अधिक पाया जाता है, एवं प्री डायबिटीज मैं अधिक लाभ देता है.





(10) पथरी में लाभ देता है:-हम लोगों में से अनेक लोगों को पथरी की समस्या होगी, पथरी की समस्या किडनी में पाई जाती है, यदि किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या है, ऐसे समय में उस व्यक्ति को नारियल का पानी पीना चाहिए, पथरी बनने का मुख्य कारण कैल्शियम, oxalate, एवं अन्य तत्व मिलकर क्रिस्टल बन जाते हैं, यही क्रिस्टल हमारी किडनी में धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेती है, नारियल का पानी पीने से क्रिस्टल धीरे धीरे कम हो जाता है,


दोस्तों, आप लोगों को नारियल का पानी कैसा लगा, हमें जरूर अवगत कराएं,




                                धन्यवाद



  •                                    🤑🤑🤑

कोई टिप्पणी नहीं: